फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चौकी इंचार्ज व सिपाही से हाथापाई, शहर में आग लगाने की दी धमकी

चौकी इंचार्ज व सिपाही से हाथापाई, शहर में आग लगाने की दी धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
- रोडरेज के मामले में दो पक्षों को चौकी ले जाने पर एक पक्ष की पैरोकारी में पहुंचे आरोपियों ने की घटना
विज्ञापन
- रोडरेज के पीडि़त युवक की तहरीर पर भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, दो आरोपी गिरफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने की दयानंद नगर पुलिस चौकी में घुसकर चौकी इंचार्ज व सिपाही के साथ हाथापाई व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज गौरव कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पुलकित और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक रोडरेज में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को चौकी लाया गया था। इसी बीच फॉच्र्यूनर कार से आए पांच युवकों ने पुलिस ने गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोपियों ने बाजार बंद कराने व आग लगवाने की धमकी देते हुए मारपीट की और नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी। पुलिस ने रोडरेज की घटना के मामले में पीडि़त युवक की तहरीर पर भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।..................
विवेकानंद नगर निवासी मोहित सिंघल का कहना है कि वह गत 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे दोस्त संदीप रंजन के साथ साइकिल से जा रहा था। अशोक नगर पहुंचने पर स्विफ्ट कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार चार युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद मोहित ने पुलिस को सूचना दे दी। दयानंदनगर चौकी इंचार्ज गौरव कुमार के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली ही जा रही थी कि इसी बीच फॉच्र्यूनर कार में चार-पांच लोग आए और चौकी में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। इनमें से एक खुद को पुलकित गर्ग बता रहा था। आरोप है कि पुलकित गर्ग व उसके साथियों ने चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कराने की धमकी दी। पुलकित ने कहा कि वह व्यापार मंडर से जुड़ा है। अगर उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तो वह बाजार बंद कराकर आग लगवा देगा। पुलिस के मुताबिक विरोध करने पर पुलकित व उसके साथियों ने चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस ने पुलकित व उसके साले को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि घटना 18 अक्टूबर की रात की है। सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। रोडरेज की घटना के पीडि़त मोहित सिंघल की तहरीर पर भी आरोपियों के खिलाफ दूसरा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed