{"_id":"5f9953c58ebc3eefa77737c8","slug":"ghaziabad1603883973","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिषभ की फिरकी में फंसी हरि सिंह को मिली हार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रिषभ की फिरकी में फंसी हरि सिंह को मिली हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिषभ की फिरकी में फंसी हरि सिंह को मिली हार
विज्ञापन
- सहगल एंड चौधरी टीम को मिला 151 रन का लक्ष्य
- आयुष ने खेली 69 रन की उम्दा पारी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
रिषभ 05/25 के चक्रव्यूह में फंसी हरि सिंह एकेडमी को बुधवार को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मोहन मिकिंस ग्राउंड पर पहले बैटिंग कर हरि सिंह ने 39.4 ओवर में 150 रन बनाए। सहगल एंड चौधरी एकेडमी ने आयुष (69) के दम पर दो विकेट पर 153 रन के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के रिषभ को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग के 17वें मैच में बुधवार को हरि सिंह एकेडमी और सहगल एंड चौधरी टीम के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर सहगल एंड चौधरी ने फिल्डिंग चुनी। हरि सिंह के ओपनर रोहन (13) के रुप में टीम को पहला झटका लगा। दूसरी विकेट के लिए सलील भी पांच रन बना सके। लड़खड़ाई टीम से मानव और भाव्या ने 88 रन की साझेदारी की। जिसमें मानव ने 43 रन और भाव्या गोयल सर्वाधिक 45 रन का योगदान दे पाए। रिषभ के चंगुल में फंसी में पूरी टीम 150 रन के स्कोर पर सिमट गई। उन्हें 25 रन देकर पांच विकेट की सफलता मिली। गौरव और मोहम्मद सुल्तान ने दो-दो विकेट लीं।
सहगल एंड चौधरी टीम के ओपनर गौरव ने 47 रन से अच्छी शुरुआत दी। आयुष के बल्ले से भी सर्वाधिक 69 रन निकले। अनमोल की नाबाद 22 रन और विकास के 14 रन नॉटआउट की बदौलत टीम ने 153 रन बना लिए। इसी के साथ टीम को आठ विकेट से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------------------
सुमित कुमार