फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मानकों को दरकिनार कर खुले में लगवाए विद्युत मीटर

मानकों को दरकिनार कर खुले में लगवाए विद्युत मीटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
मानकों को दरकिनार कर खुले में लगवाए विद्युत मीटर
विज्ञापन
- शिखर एंक्लेव के लोगों ने की सीएम पोर्टल पर शिकायत - लोगों ने कहा लापरवाही से लगाए गए विद्युत मीटर से हो सकता है हादसा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा, सेक्टर 15 स्थित आवास एवं विकास परिषद की कॉलोनी शिखर एंक्लेव में आविप द्वारा मानकों को दरकिनार कर खुले में विद्युत मीटर लगवाए गए हैं। परिसर के कॉमन एरिया, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल व यूजीआर के लिए बिजली के मीटर  बाउंड्री वॉल पर महज 2.5 फ़ीट की हाइट पर ही लगवा दिये गये है। स्थानीय लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता का कहना है कि मानकों के मुताबिक यह मीटर कम से कम 6.5 फ़ीट की ऊँचाई पर होने चाहिए। कम ऊंचाई पर मीटर होने पर प्रॉपर तरीक़े से लोहे के जाल से कवर होने चाहिए और ऊपर से शेड होनी चाहिए। ऐसा होने से कोई गलती से भी मीटर के चपेट में नहीं आ सकता। संदीप गुप्ता का कहना है कि आविप अधिकारियों द्वारा परिसर की अन्य जगहों पर इन मानकों का पालन किया भी गया है लेकिन कई जगह लापरवाही बरती गई है।  खुले में बिजली के मीटर लगाने से आस-पास खेलते बच्चों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई है ताकि अधिकारी इसे संज्ञान में ले सकें।
विज्ञापन
———————————————-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed