{"_id":"5f980b288ebc3e9b9f372748","slug":"ghaziabad1603799848","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 43 के गोल कुआं चौक पर खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वार्ड 43 के गोल कुआं चौक पर खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 43 के गोल कुआं चौक पर खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
- स्थानीय निवासी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
- अंधेरा होने से हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वार्ड 43 कड़कड़ मॉडल क्षेत्र के गोल कुआं चौक पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत स्थानीय निवासी ने सीएम पोर्टल भी की हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों की वजह से अब इस रोड पर समस्या अधिक बढ़ गई है। दरअसल यह चौराहा काफी व्यस्त चौराहा है जहां अंधेरा होने की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
शिकायतकर्ता अरुण तोमर ने बताया कि वह लोग सड़क पर अंधेरे की शिकायत कई बार नगर निगम से कर चुके हैं। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। हालांकि यह कहा जा रहा है कि पार्षद कोटे से यहां स्ट्रीट लाइट लगवाई जानी है। वहीं अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इस सड़क पर जितनी भी स्ट्रीट लाइट है कोई भी नहीं जलती। इसकी वजह से शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। अंधेरे की वजह से स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने अब शाम के समय घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यदि स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जाती तो समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। वहीं पार्षद जयवीर राठौर ने बताया कि इस रोड पर कुल 38 लाइटें लगवाई जानी है। दिवाली से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन