फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टीम हेड के खाते से उड़ाई रकम, केस दर्ज

टीम हेड के खाते से उड़ाई रकम, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले निजी कंपनी की टीम के हेड हर्षित सहगल के खातों से साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये साफ कर दिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित को घटना पता चली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस व बैंक को सूचना दी। पीडि़त की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...............
विज्ञापन
न्यू पंचवटी में रहने वाले हर्षित सहगल ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में टीम हेड हैं। उनका ऑनलाइन डाटा वर्किंग का काम है। उन्होंने बताया कि वह अपने घर पर थे और तभी उनके मोबाइल पर उनके खाते से 20 हजार रुपए की नगदी निकलने का मैसेज आया। इस पर उनके होश उड़ गए और उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल कस्टमर केयर को देने के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उनका खाता क्लोज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed