फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोरी छिपे घर में बना लिया पटाखों का गोदाम, दो गिरफ्तार

चोरी छिपे घर में बना लिया पटाखों का गोदाम, दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
चोरी छिपे घर में बना लिया पटाखों का गोदाम, दो गिरफ्तार
पटाखों का भंडारण करने वाले दो आरोपियों को विजयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित........
विज्ञापन
- मुखबिर की सूचना पर विजयनगर पुलिस ने सुदामापुरी में की छापामार कार्रवाई - आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, दीपावली पर बेचने की थी योजना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक कर रहे सुदामापुरी निवासी राजकुमार और अजरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दीपावली पर बेचने के लिए घरों में पटाखों का गोदाम बना रखा था। प्रतिबंध के बावजूद पटाखों का भंडारण करने पर आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।................. विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात पुलिस को जानकारी मिली की सुदामापुरी में रहने वाले राजकुमार और अजरूदीन के घरों में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे हैं। दोनों लोग दिल्ली से चोरी-छिपे पटाखे लाकर घरों में स्टॉक कर रहे हैं और पटाखे दीपावली पर बेचे जाने हैं। एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और बताए हुए स्थान पर पहुंच कर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को दोनों के घरों से चार बोरे पटाखे मिले।
विज्ञापन
पटाखों के गोदाम चिह्नित करने के आदेश........... एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पटाखों का भंडारण व बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पटाखों के अवैध गोदामों को चिह्नित कर उनकी सीलिंग की कार्रवाई की जाए। साथ ही पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी ने बताया कि थाना पुलिस को अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि क्षेत्र में न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed