फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर युवक से छीना मोबाइल

सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर युवक से छीना मोबाइल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर युवक से छीना मोबाइल
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर 6 में जन हितकारी अपार्टमेंट के सामने बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसंधरा इलाके में स्नैचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है। वसुंधरा सेक्टर छह में जनहितकारी सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर बदमाशो ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
वसुंधरा के जनहितकारी अपार्टमेंट में कनिष्ठ सिंह रहते है। वह रविवार शाम को सामान लेने जा रहे थे। वह सोसायटी के गेट के बाहर निकले थे कि एक लड़का उनके पास आया और मोबाइल कवर दिखाने लगा। वह मोबाइल कवर देखने लगे इस बीच लड़का उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। उन्होंने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अब उनका मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में मोबाइल लूट की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ थाना इंदिरापुरम का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed