फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एटीएम जेब में लेकिन निकल गए बीस हजार रुपये

एटीएम जेब में लेकिन निकल गए बीस हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
एटीएम जेब में लेकिन निकल गए बीस हजार रुपये
विज्ञापन
- इंदिरापुरम के शिप्रा रिवेरा निवासी ने थाना इंदिरापुरम में दी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम की ज्ञान खंड स्थित शिप्रा रिवेरा में रहने वाले व्यक्ति से ठगों ने बीस हजार रुपये ठग लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में अज्ञात के खिलाफ ठगी की शिकायत दी है।
शिप्रा रिवेरा सोसायटी में सैयद फिरोज हैदर रहते हैं। 26 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए कि उनके एटीएम से दस दस हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपना एटीएम चेक किया तो वह उनके पास था। उनका कहना है कि उन्होंने कहीं भी अपना एटीएम इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने तुरंत कार्ड ब्लॉक करा दिया है। इसके साथ ही थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed