{"_id":"5f9804898ebc3e5fab39896e","slug":"ghaziabad1603798153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटी रन, साइकिल रैली के साथ जवानों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यूनिटी रन, साइकिल रैली के साथ जवानों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
यूनिटी फॉर रन में भाग लेते एनडीआरएफ के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः एनडीआरएफ आठवीं बटालियन में पुलिस सर्विस फ्लैग डे कई कार्यक्रम हुए आयोजित
विज्ञापन
- केदारनाथ हादसे में शहीद हुए जवानों और अधिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में मनाए जा रहे पुलिस सर्विस फ्लैग डे में सोमवार को फ्लैग मार्च, यूनिटी रन के साथ साइकिल रैली का आयोजन हुआ। बटालियन परिसर से निकाली गई साइकिल रैली और यूनिटी रन में बटालियन के सैकड़ों जवानों ने भाग लिया। यूनिटी रन में जवानों ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देश की एकता का संदेश दिया।
पहले बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सभी पदाधिकारी और जवानों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।फिर उन्होंने यूनिटी रन और साइकिल रैली को रवाना किया। बटालियन मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने बताया कि 2013 केदारनाथ दैवीय आपदा में लाखों लोगों की जान बचाकर केदारनाथ से वापस आते समय हेली क्रैश हादसे में शहीद हुए जवानों और अधिकारियों के घर जाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों से भेंट की गई। यूनिटी रन बटालियन से शुरू होकर हरसांव सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए बटालियन परिसर पर आकर समाप्त होगी। साइकिल रैली में भी जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर डॉ. जेके पांडेय, डॉ. अमित मुरारी, सीएमओ (एसजी) डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह, कुलीस आनंद समेत सभी पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
----------
विज्ञापन