{"_id":"5f96c9178ebc3e9be27d9ec0","slug":"ghaziabad1603717399","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ ही प्रदूषण की मार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना के साथ ही प्रदूषण की मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के साथ ही प्रदूषण की मार
विज्ञापन
- कोरोना संक्रमण मुक्त हुए लोगों को हो रही है सर्दी-खांसी की अधिक परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रदूषण बढ़ने और मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी खांसी होना आम बात है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण मुक्त हुए लोगों के लिए खांसी और सांस फूलने से प्रदूषण के कारण विशेष परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दवा से अधिक प्रदूषण से बचाव और योगाभ्यास से स्वस्थ रह सकते हैं। आमतौर पर जुखाम में बुखार 100 डिग्री तक हो सकता है, लेकिन यदि बुखार 100 डिग्री से अधिक हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सूखी खांसी आना
चेस्ट फिजीशियन एवं आईएमए अध्यक्ष डा. आशीष अग्रवाल का कहना है कि सर्दी-जुकाम में खांसी आते समय कफ निकलता है, लेकिन कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज को सूखी खांसी आती है। कोरोना वायरस के लक्षण 5 से 7 दिनों में पता लगते हैं, जिसमें सूखी खांसी के लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे मौसम में कोशिश करें कि प्रदूषण से बचाव करें।
सांस लेने में बहुत तकलीफ होना
यदि बुखार के साथ सर्दी-खांसी हो रही हो और साथ में सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हो रही है तो ऐसे कोई भी लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने से ना हिचकें।
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम होना
मौसम में बदलाव होने पर सर्दी जुखाम भी एक लक्षण है, लेकिन सिर्फ सर्दी-जुकाम ही कोरोना का लक्षण नहीं माना जा सकता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
इन बातों को गंभीरता से लें
बाल रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी तिवारी का कहना है कि यदि आप कहीं बाहर से सफर करके आए हैं या किसी बाहर से सफर करके आने वाले व्यक्ति से संपर्क में आए हैं तो यह चिंता की बात हो सकती है। आपको कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हो रहे हों तो सबसे पहले खुद को अलग-थलग करने के बाद चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए, क्योंकि इन सब लक्षणों से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
- घर में आने के बाद नहाएं। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। साथ ही पर्स, मोबाइल, घड़ी और गाड़ी की चाबी को भी अच्छी तरह सैनिटाइज कर दें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो किसी भी प्रकार के संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है।
- कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है, इसलिए घर से बाहर जाने पर हर व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- यदि घर में किसी भी सदस्य को सर्दी जुकाम हो उससे दूरी बनाकर रखें। उसके साथ कोई भी खाने की चीज शेयर ना करें।
- सब्जी खरीदने के बाद सब्जियों को गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर आधे घंटे के लिए रख दें, इससे उन पर लगे सभी विषैले जीवाणु खत्म हो जाते हैं।
- घर से बाहर जाना पड़े तो मुंह पर तीन लेयर वाला मास्क जरूर लगाएं। जब भी घर में प्रवेश करें तो दरवाजे के हैंडल और डोरबेल को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर दें।
-------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन