{"_id":"5f96af1b8ebc3e9b8b76fd2f","slug":"ghaziabad1603710747","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव के बीच चले डंडे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव के बीच चले डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस्लामगर में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, मची भगदड़
विज्ञापन
- पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में जाहिद व अनवार पक्ष में रास्ते पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हमला, बलवा व धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।...................
इस्लामनगर निवासी मोहम्मद शाहिद का कहना है कि गत 21 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उनका भाई जाहिद किराए की गाड़ी से अपने बच्चों को बागपत से लेकर घर आया था। गाड़ी से बच्चे उतर रहे थे कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अनवार उर्फ शानू रास्ते में गाड़ी खड़ी करने की बात कहते हुए गाली-गलौच करने लगा। शाहिद का आरोप है कि विरोध करने पर अनवार ने अपने पिता यासमीन, चाचा असलम, अशरफ, मोहसिन, भाई बिलाल व अन्य लोगों को बुला लिया और लाठी-डंडो से उसके भाई जाहिद व भतीजे फैजाम पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि जाहिद ने गाड़ी उनके मकान की पार्किंग के सामने खड़ा कर दिया था। उनके बेटे अनवार ने विरोध किया तो जाहिद ने शोर मचाकर वाहिद, शाहिद, चांद, शौकत, जुनैद, फैजाम को बुला लिया लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया। हमले में उनके बेटे अनवार व भाई अशरफ को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन