फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शहर में लगाए जाएंगे बेलपत्र के पौधे

शहर में लगाए जाएंगे बेलपत्र के पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगाए जाएंगे बेलपत्र के पौधे
विज्ञापन
- प्रकृति रूपा भाई ने एक लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। प्रकृति पौधशाला की ओर से शहर में एक लाख बेलपत्र के पौधे लगाए जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रकृति रूपा भाई ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में एक हजार बेलपत्र लगाए जाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही 11 हजार पीपल का पेड़ लगाया जाएगा।
प्रकृति रूपा भाई ने बताया कि वर्ष 2021 का यह लक्ष्य रखा गया है जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। गाजियाबाद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड मे 1000बेल पत्र लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ गाजियाबाद को शिवमय, प्रदूषण रहित व रेडियेशन मुक्त बनाने मे मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य प्रकृति प्रेमियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। लक्ष्य को पूरा करने में 200 प्रकृति प्रेमी उनके इस मिशन के सहयोगी हैं। मंगलवार को इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी से मिलकर जिला मुख्यालय में पौध रोपण कर किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जया श्रीवास्तव, कमल गुप्ता, देवेंद्र तोमर, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed