{"_id":"5f92c5eb8ebc3e9b7b6a6fce","slug":"ghaziabad1603454443","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैठ बाजार लगाने को लेकर व्यापारियों ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पैठ बाजार लगाने को लेकर व्यापारियों ने डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। आई ब्लाक शास्त्रीनगर में बंद किए गए पैठ बाजार को फिर से लगाने की व्यापारियों ने मांग की है। इस संबंध में पैठ में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने डीएम को पत्र लिखा है। डीम को लिखे पत्र में कहा गया है कि आई ब्लाक शास्त्रीनगर में लगने वाला पैठ बाजार पिछले 20 मार्च से बंद है। इन सात महीनों में पैठ बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारी भुखमरी के कगार पर हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब जिले के सभी पैठ बाजारों केा लगाने का आदेश जिलाधिकारी की तरफ से दिया जा चुका है तो ऐसे में आई ब्लाक शास्त्रीनगर में लगने वाले पैठ बाजार से भेदभाव क्यों बरता जा रहा है।
पत्र में कहा गया है कि आई ब्लाक शास्त्रीनगर के कुछ भवन स्वामी दबंगई दिखा रहे हैं जो कि पैठ बाजार नहीं लगने दे रहे। व्यापरियों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रेहडी पटरी वालों की आजीविका के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिससे कि गरीब आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी बन सके। लेकिन कुछ लोग पीएम और सीएम के इन आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। पैठ बाजार व्यापारियों की ओर से आशा चैधरी ने जिलाधिकारी से प्रार्थना की है कि उक्त का संज्ञान लेते हुए साप्ताहिक पैठ बाजार लगाने की अनुमति प्रदान करें। पैठ बाजार व्यापारियों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह भी आए है।
विज्ञापन