{"_id":"5f92c5e48ebc3e9bef37f5c4","slug":"ghaziabad1603454436","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ब्राहमण संघ ने किया एनडीआरएफ कमांडेट का स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विश्व ब्राहमण संघ ने किया एनडीआरएफ कमांडेट का स्वागत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके तिवारी का विश्व ब्राहमण संघ ने शुक्रवार को सम्मान किया। कार्यक्रम कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेट पीके तिवारी के कार्यभार संभालने के दौरान किया गया। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा के समय एनडीआरएफ संकट मोचन की स्थिति में होता है। जो कि आपदा प्रतिक्रिया अभियानों में मानव जीवन और राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए कमांडेट पीके तिवारी 1997 बैच के आइटीबीपी अधिकारी हैं। उन्हें विश्व ब्राह्मण संघ की ओर से सम्मान के दौरान रुद्राक्ष माला, समाज की पगड़ी और मंत्रों के बीच पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आरडी शर्मा, सुभाष शर्मा, देवाशीष ओझा, डॉ डीपी नागर, फूलचंद, संजय शुक्ला, वेद प्रकाश, प्रवीण त्यागी, वरुण त्यागी आदि उपस्थित रहे।