फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन पुल पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह करीब साढे दस बजे रोडवेज की अनुबंधित बस ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। जानकारी के  मुताबिक, आशु ३२ जनता कालोनी शाहदरा में रहता था। वह विजयनगर में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। करीब साढे दस बजे जैसे ही वह मोहननगर से गाजियाबाद जाने के दौरान हिंडन पुल पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तभी आनंद विहार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी बस चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पाकर साहिबाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा भीषण जाम सुबह के दौरान हादसा होने पर सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक था। इससे हादसा देखने और सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बस को सड़क से हटवाया गया। लोगों को मौके से हटाया गया। मोहननगर से गाजियाबाद जाने वाले लोग जाम में आधा घंटे तक फंसे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed