{"_id":"5f8de6938ebc3e9bc9199d55","slug":"ghaziabad1603135123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टेबाजी करते चार सटोरिए गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आईपीएल में सट्टेबाजी करते चार सटोरिए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। स्वाट टीम ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चार सटोरियों को आईपीएल मैच में आनलाइन सट्टेबाजी करते हुए दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने नब्बे हजार रुपये की नगदी व अन्य रजिस्टर व कागजात बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भे दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि रविवार देर रात को स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी और सर्विलांस प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ टीम के साथ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान आदि में जुटे हुए थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव साखनी में चौतरे पर पेड़ के पास बैठकर कुछ लोग आईपीएल के मैच पर आनलाइन सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त नुरेन उर्ऊ ननवा पुत्र शौर अली, मुसब्बिर मेहदी पुत्र मुजफ्फर हुसैन, अतहर अब्बास पुत्र मंजूर आबिद और मशरे कैन पुत्र शौर अली निवासीगण गांव साखनी थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। मौके से टीम ने नब्बे हजार रुपये की नगदी, नौ मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है। बताया गया कि चारों आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से आनलाइन कनेक्शन लेकर सट्टे के रेट प्राप्त कर मैच पर हारजीत की बाजी लगा रहे थे। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन