फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश

तीन वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर देर रात ही उसकी गिरफ्तारी कर ली। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि रविवार देर शाम उनकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक सुनील पुत्र धुराम अपने घर ले गया है। बताया गया कि आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक दृष्टया मामला छेड़छाड़ और गलत काम करने की कोशिश का सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed