फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जानलेवा हमले के तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

जानलेवा हमले के तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व नगर क्षेत्र में युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा है।  गौरबतलब है कि अहमदगढ़ निवासी घायल आकाश के पिता राकेश कुमार ने गत 16 अकटूवर को  गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी अहमदगढ निवासी भोलू उर्फ भूपेंद्र पुत्र राजकुमार, दीपांशु पुत्र रामकुमार, पंकज पुत्र आनंदपाल को फतेहगढ़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी भोलू उर्फ भूपेंद्र की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है। साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया वर्तमान ग्राम प्रधान विजय कुमार उर्फ गुडडू चौधरी का पुत्र कुशल चौधरी अभी फरार है।  उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed