{"_id":"5f8de64d8ebc3e9b9e6c643d","slug":"ghaziabad1603135053","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सात डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। स्याना-खानपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मुरादाबाद जनपद के हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।गिरोह द्वारा दिन में भीख मांगकर लूटपाट के लिए मकानों को चिन्हित किया जाता था। गिरोह ने स्याना में चार घरों में डकैती के अलावा खानपुर और अमरोहा में लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, हजारों की नगदी, तमंचे-कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बीती रात एक सूचना पर स्याना और खानपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्याना पशु पैंठ में बने एक पुराने मकान में दबिश देकर चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से स्याना में 13 अक्तूबर की रात को चार मकानों में डकैती में लूटा गया सामान बरामद कर लिया। बदमाशों से पूछताछ के आधार पर तीन अन्य महिला आरोपियों को भी गांव किसौला के बाहर गन्ने के कोल्हू से पकड़ लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से सोने का एक टीका, दो गले के सेट, एक मंगलसूत्र, एक चूड़ी, 12 जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमकी, सात अंगूठी, तीन चेन और चांदी के 26 जोड़ी पायजेब, 7 अंगूठी व 12 जोड़ी बिछुए बरामद हुए। इसके अलावा 48 हजार रुपये की नगदी और चार तमंचे एवं सात कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त ताहिर उर्फ नवी आलम उर्फ शादाब पुत्र अनीस उर्फ पोपा निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद, नदीम उर्फ सोल्जर पुत्र इरफान निवासी चूंहा नंगला थाना भगतपुर मुरादाबाद, नूर आलम उर्फ भूरा पुत्र शकूर निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद, फिरोज उर्फ सपोला पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद, अल्फिजा पत्नी आशिक रजा उर्फ अनस उर्फ भीमा निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद, गुलफ्शां पत्नी जिकरस हैदर निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद एवं सलमा उर्फ अंजुम उर्फ मर्जिना पत्नी शादाब उर्फ ताहिर उर्फ नवी आलम निवासी रई नंगला थाना भोजपुर मुरादाबाद के रूप में हुई। बदमाशों ने स्याना में चार घरों में डकैती के अलावा खानपुर में लूट की घटना, अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र में दो मकानों में लूट करना कबूल किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिन में भीख मांगने के बहाने लूटपाट के लिए मकानों को चिन्हित करते थे। पुलिस ने पूछताछ कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
स्याना की चोरियों का डकैती में खुलासा
बीते दिनों स्याना थाना क्षेत्र में एक के बाद एक तीन घरों में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लाखों रुपये का डाका डाला था। परिजन बार बार पुलिस को बता रहे थे कि पांच बदमाश थे। लेकिन, इसके बावजूद पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया। जबकि, परिजन साफ तौर पर डकैती होने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज कर मामला दबाने की कोशिश की थी। लेकिन, अब राजफाश किया तो पुलिस ने उक्त चोरियां भी डकैती में तब्दील कर दी हैं। हालांकि, अफसर जांच के बाद ही डकैती की डाले जाने की जानकारी होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन