{"_id":"5f8de6478ebc3e9bcc42c976","slug":"ghaziabad1603135047","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने युवक को रौंदा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने युवक को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक डेयरी के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हायर मेडिकल सेंटर में मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा और मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनेां में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुवार गांव अहमदपुर निवासी बलवीर सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि गत 16 अक्तूबर को उनका पुत्र अंकुश काम से स्याना रोड पर गया था। स्याना रोड पर रामा डेयरी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उनके पुत्र अंकुश को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस एवं परिजनों ने घायल अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान अंकुश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीडि़त परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से पीडि़त परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली देहात प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन