फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन अधिवक्ता सहित 122 मरीज संक्रमित, 87  डिस्चार्ज 

तीन अधिवक्ता सहित 122 मरीज संक्रमित, 87  डिस्चार्ज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
तीन अधिवक्ता सहित 122 मरीज संक्रमित, 87  डिस्चार्ज 
विज्ञापन
-1198 का चल रहा है इलाज माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 122 मरीज आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 87 को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 17211 संक्रमित हुए हैं। इनमें से 15932 स्वस्थ हो चुके हैं। 1198 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 81 की मौत हो चुकी है।  संक्रमण की चपेट में पटेलनगर तृतीय में तीन साल की बच्ची समेत चार लोग, लाजपत नगर में एक ही परिवार के चार लोग, मकनपुर में दो भाई, नेहरू नगर में पति-पत्नी, मुरादनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी, मोदीनगर में ईएसआई अस्पताल का स्टाफ संक्रमण की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन
तीन अधिवक्ता पॉजिटिव, आज अदालत बंद कचहरी में वकालत करने वाले तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मंगलवार को अदालत सैनिटाइजेशन कराने के लिए बंद कर दिया गया है। बीस अक्टूबर को होने वाले मुकदमों की सुनवाई सिविल मामलों की सुनवाई 13 जनवरी व फौजदारी मामलों की 18 नवंबर को होगी। सैनिटाइजेशन के बाद बुधवार से फिर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 92.7 फीसद जिले में 1 से 18 सितंबर तक 61237 लोगों की जांच की गई थीं, इनमें से 3666 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनकी संक्रमण दर 5.99 प्रतिशत थी। अक्टूबर में 1 से 18 तारीख तक जिले में 77672 लोगों की जांच की गईं, इनमें से 2695 लोग संक्रमित पाए गए। इनका प्रतिशत 3.47 रहा, जो पिछले महीने के मुकाबले 2.52 प्रतिशत कम है। इसी अंतराल में पिछले महीने जिले में कोरोना मरीजों के संक्रमण मुक्त होने का प्रतिशत 82.19 था जो अक्टूबर में बढ़कर 92.7 हो गया। जिले के रिकवरी रेट में 10.51 की बढोतरी हुई है। मृत्युदर में .14 की कमी आई है। सितंबर के मुकाबले 17 हजार ज्यादा जांच की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि रिकवरी रेट में सुधार और पॉजिटिव रेट में कमी आने से जिले में कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है। अधिकारियों को आशा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा और पॉजिटिव रेट व रिकवरी का यही प्रतिशत भी बना रहा तो अगले दो से तीन महीनों में जिला संक्रमण की न्यूतम दर पर पहुंच जाएगा। -------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed