फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनआरएचएम घोटाले में तीन डाक्टरों को मिली जमानत

एनआरएचएम घोटाले में तीन डाक्टरों को मिली जमानत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में तीन डाक्टरों को मिली जमानत
विज्ञापन
- हाईकोर्ट से सेम डे सुनवाई का आदेश लेकर अदालत में उपस्थित हुए थे डाक्टर  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। विशेष सीबीआई कोर्ट के जज अमितवीर सिंह की अदालत में तीन डाक्टरों को जमानत मिल गई। एनआरएचएम घोटाले के आरोपी तीनों डाक्टरों ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित होकर सरेंडर कर दिया। आरोपी डॉक्टर हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पर सेम डे सुनवाई का ऑर्डर लेकर उपस्थित हुए थे। कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों डॉक्टरों की जमानत स्वीकार कर ली है। एनआरएचएम के तहत वर्ष 2011 में फतेहपुर जनपद के अस्पताल में लाखों रुपए की दवाई सप्लाई की गई थी। जिसमें सीबीआई को घोटाला होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच की। जांच में घोटाला होना पाया गया। इसके बाद सीबीआई ने डॉक्टर काशीराम, डॉक्टर महेश चंद्र और डॉक्टर अनिल सिंह को आरोपी बनाते हुए सीबीआई ने कोर्ट में चार्ज शीट पेश कर दी थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए तीनों आरोपियों ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके वकीलों ने जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी तो की जमानत स्वीकार कर ली है। ------------ आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed