{"_id":"5f8d75a18ebc3e9b7a5bf7a1","slug":"ghaziabad1603106209","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य वर्ल्ड लग्जीरिया एस्टेट में जनरल बॉडी 1 नवंबर को","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आदित्य वर्ल्ड लग्जीरिया एस्टेट में जनरल बॉडी 1 नवंबर को
विज्ञापन
आदित्य वर्ल्ड सिटी लग्जीरिया एस्टेट सोसायटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः आदित्य वर्ल्ड लग्जीरिया एस्टेट में एओए गठन की शुरू हुई तैयारी, सोसायटी में समस्याओं से परेशान हैं रेजिडेंट्स
विज्ञापन
- चुनाव समिति के सदस्यों के नामों का हुआ ऐलान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लग्जीरिया एस्टेट सोसायटी में रेजिडेंट्स तमाम समस्याओं से परेशान है। रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याओं का खुद निदान करने के उद्देश्य से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एओए चुनाव को लेकर सोसायटी में आम सभा की बैठक (जनरल बोर्ड मीटिंग) एक नवंबर को आयोजित होगी।
आम सभा की बैठक से पहले रेजिडेंट्स ने चुनाव समिति के सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया है। चुनाव सदस्य समिति में सुमित सहाय, सोरादीप्ता राय, असन सिंह, मुख्तार सिंह और वेद प्रकाश गर्ग को शामिल किया गया है। सोसायटी के रेजिडेंट्स ने बताया कि अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के गठन की प्रक्रिया आदर्श कानून 2011 की स्वीकार्यता, जो कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम 2010 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सोसायटी के रेजिडेंट्स ने सभी फ्लैट ऑनर्स से आम सभा की बैठक में सहभागिता करने की अपील की है।
सोसायटी के रेजिडेंट विनीत राठी ने बताया कि सोसायटी में फैली समस्याओं को देखते हुए अब अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन जरूरी हो गया है। सोसाइटी में मेंटेनेंस संबंधी तमाम समस्याएं हैं। आए दिन लिफ्ट के खराब होने, बेसमेंट में पानी भरने, बेसमेंट के पिलर्स में गंभीर सीलन सहित तमाम समस्याएं व्याप्त हैं। रेजीडेंट्स की तमाम शिकायतों के बावजूद बिल्डर समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को देखते हुए एओए चुनाव को लेकर एक नवंबर को आम सभा की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि आम सभा की बैठक का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। बैठक से पहले सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------