फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   उधार के पैसे मांगने पर महिला को तमंचे की बट से किया घायल

उधार के पैसे मांगने पर महिला को तमंचे की बट से किया घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपए मांगने पर महिला को तमंचे की बट मारकर किया घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में उधार के रूप में मांगने पर महिला के घर के बाहर दबंगों ने फायरिंग थी। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। विजय नगर में रहने वाली महिला ने पास की कॉलोनी में रहने वाले युवकों को रुपए उधार दे दिए थे। पीड़िता ने आरोपियों से रुपए की मांग की तो उन्होंने घर के आगे कई राउंड फायरिंग की। महिला को बट मारकर घायल कर दिया। आरोपी गाली गलौज करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। विजयनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी । मामला पैसे के लेनदेन का है । जांच की जा रही है।
विज्ञापन
---------- झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मोहल्ले का ही कुरेशा और उसका पति झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने धमकी देने वाले आरोपी पति पत्नी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आरोप लगाया कि आए दिन वह रास्ते में भी गाली गलौज करते रहते हैं। आरोपी कभी भी गलत आरोप में फंसा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------- दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को जलाने की कोशिश गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने जलाने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के ग्राम गुलधर निवासी शशि बाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले राकेश कुमार से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही सास ससुर जेठ जेठानी वे परिवार के अन्य लोग
5 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने 1 सप्ताह से ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को शाम करीब 4:00 बजे पति सास ससुर जेठ और जेठानी वे परिवार के अन्य लोगों ने कमरे में बंद कर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। और मारने की कोशिश। किस तरह जान बचाकर भागी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed