फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सात नवम्बर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

सात नवम्बर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा लें....
विज्ञापन
सात नवम्बर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव - 31 अक्टूबर को होगी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित - निलंबित किए सभी आठ सदस्यों का निष्कासन वापस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव सात नवंबर को होगा। चुनाव से पहले बार से निलंबित किए गए सभी आठ सदस्यों का निलंबन रद कर एसोसिएशन में फिर शामिल कर लिया गया। चुनाव के लिए दो और तीन नवंबर को प्रत्याशी नामाकंन करेंगे। चार नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी और पांच नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट लगाई जाएगी। इसके पहले मतदाता सूची का प्रकाशन 27 से 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह जानकारी प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर एवं मेरठ में गाजियाबाद से पहले ही चुनाव हुए थे, लेकिन अभी तक दोनों जिलों में दोबारा चुनाव नहीं कराए गए। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
बातचीत के दौरान एसोसिएशन ने वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बताया कि 2019 को चुनाव  कार्यकारिणी ने जीता था ,जिसके बाद से कचहरी में साफ सफाई की विशेष ध्यान रखा गया। बार सभागार में ई -लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी ने विधायक निधि से कचहरी में सभी मेन रास्तों को बनवाया। कोरोना काल में डेढ़ सौ परिवार को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। कार व स्कूटर पार्किंग के लिए कई बार नगर आयुक्त व जीडीए वीसी से मिले, लेकिन जगह की उपलब्धता नहीं होने के कारण पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। हाल ही में दो अधिवक्ता  कोरोना संक्रमित हुए, उनको 20- बीस हजार रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई गई। बार सचिव विजय गौड़ ने बताया कि एसोसिएशन ने  अनुशासनहीनता के आरोप में बार एसोसिएशन के आठ अधिवक्ताओं को निष्कासित कर दिया था। एल्डर कमेटी ने अधिक्ताओं की एकता व अखंडता को देखते हुए सभी को बहाल कर कर दिया। इस मौके पर  अखिल त्यागी, मिर्जा अकरम व  मुकेश कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed