फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सदिग्ध हालात में किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज

सदिग्ध हालात में किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
- दूसरे मामले में लकड़ी लेने गया किशोर भी संदिग्ध हालात में हुआ लापता
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर किशोरी की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे मामले में घर के पास लकड़ी लेने गया 13 वर्षीय किशोर भी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने लापता किशोर व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।.................
विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी बेटी 17 साल की है। गत 11 अक्टूबर को वह छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। नीचे आने पर देखा तो बेटी गायब मिली। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। दूसरे मामले में मूलरूप से नालंदा बिहार के रहने वाले पवन रविदास का कहना है कि वह करीब 5 साल से विजयनगर थानाक्षेत्र के शांतिनगर में किराए पर रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा 5 बच्चे हैं। दूसरे नंबर का बेटा बिट्टू (13) गत 10 अक्टूबर की सुबह 10 बजे लकड़ी लेने के लिए घर से गया और वापस लौटकर नहीं आया। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन बिट्टू का कोई सुराग नहीं लगा। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। लापता किशोर व किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed