{"_id":"5f89d4d58ebc3e9c02167c29","slug":"ghaziabad1602868437","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक को गोली मारने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदगढ़।थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम दो पक्षों में हो रहे झगड़े के दौरान बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला करते हुए उसके सीने पर गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ निवासी राकेश पुत्र रामसहाय ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उनका पुत्र आकाश घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। रास्ते में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। उस दौरान वादी के पुत्र ने दोनों पक्षों के बीच बचाव करने की कोशिश की। जिस पर आरोपी पक्ष के भूपेंद्र, कुशल, दीपांशु और पंकज ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपियों ने वापस आकर आकाश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। घायल आकाश का हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन