फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जानलेवा हमले के आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे हत्या की धमकी

जानलेवा हमले के आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे हत्या की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों और पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। जानलेवा हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामश्री पत्नी नकुल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासी आरोपी प्रमोद, शोभा, नीरज और गौरी ने गत नौ अक्तूबर 2019 को पीडि़ता के पति के साथ अभद्रत की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे व सरिया आदि से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। लेकिन, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। जबकि, वारदात को सालभर से अधिक का समय बीत चुका है। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस की शह पर खुलेआम घूम रहे आरोपी उन्हें फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed