फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आलमगीरपुर में बिजली टीम पर हमला, तीन पर मुकदमा

आलमगीरपुर में बिजली टीम पर हमला, तीन पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में बृहस्पतिवार देर शाम बिजली विभाग की एक टीम पर कुछ ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिवाली बिजलीघर के जेई गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली विभाग की टीम गांव में बिजली मीटर की जांच को पहुंची थी। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। जेई की तरफ से इस मामले में तीन ग्रामीणों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शिवाली स्थित बिजलीघर के जेई योगेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में वह क्षेत्र के गांवों में बिजली मीटर की जांच के लिए अपनी टीम के साथ निकले थे। शाम के समय वह आलमगीरपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान अधिकतर ग्रामीणों ने अपने मीटर और अन्य बिजली की जांच करा ली, लेकिन गांव निवासी किसान फतेहसिंह के घर पर पहुंचे तो उसने मीटर की जांच कराने के लिए इंकार कर दिया। जिससे बिजली विभाग की टीम को शक हुआ। आरोप है कि जब वह मीटर की जांच करने लगे तो फतेहसिंह और उसके दो बेटे सचिन और नितिन ने बिजली टीम पर हमला कर दिया। जेई ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी हमला किया गया। बाद में जेई ने पुलिस को बुलाया और बिजली टीम को गांव से निकाला। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में जेई योगेश कुमार की तरफ से फतेहसिंह, सचिन और नितिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। 
विज्ञापन
पूर्व में भी हो चुकी हैं वारदातें जनपदभर में बिजली विभाग की टीम के साथ पूर्व में भी चेकिंग आदि के दौरान हाथापाई व मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों जहांगीराबा, खुर्जा व देहात कोतवाली क्षेत्र में भी बिजली विभाग की टीमों के साथ हाथापाई हुई थी। जिनमें पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट.. मामले में तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही तीनों नामजद आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। - नरेंद्र कुमार शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed