फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नगर निगम ने घंटाघर से चोपला मंदिर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम ने घंटाघर से चोपला मंदिर तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
सबहेडः नगर आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर निगम ने प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। नगर निगम की टीम ने घंटाघर, अनाज मंडी से चोपला मंदिर तक सड़क को दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 32 हजार जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में रोष देखने को मिला। नगर आयुक्त के निर्देश पर सिटी जोन के प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि घंटाघर से चोपला मंदिर तक दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अपने काउंटर और सामान तक अतिक्रमण कर रखा था। लोगों की शिकायत पर निगम प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही घंटाघर, कन्या वैदिक इंटर कॉलेज और नगर निगम सिटी जोन कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर मुनादी करते हुए लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा। नगर निगम के अधिकारियों ने 19 अक्टूबर को फिर से अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed