फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खेत मे पानी जाने की नली तोड़ने व रास्ता बंद करने के विरोध में धरने पर किसान

खेत मे पानी जाने की नली तोड़ने व रास्ता बंद करने के विरोध में धरने पर किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो भी लगा लें....
विज्ञापन
खेत मे पानी जाने की नाली तोड़ने व रास्ता बंद करने के विरोध में धरने पर किसान - वेब सिटी के अधिकारियों पर नाली तोड़ने व रास्ता बंद करने का आरोप माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नायफल में वेबसिटी सिटी के अधिकारियों द्वारा किसान के खेत मे पानी जाने वाली नाली तोड़ने व खेत का रास्ता बंद करने के विरोध में किसान पांच दिन से धरने पर बैठे हैं।
किसानों का आरोप है कि वेबसिटी सिटी ने किसान से बीच में जमीन खरीद ली है। उस जमीन पर काम कराने के लिए के आसपास बिना अधिग्रहीत जमीन को भी नष्ट करने में जुटे हैं। इनायतपुर  निवासी किसान सोनू ने बताया कि खसरा संख्या 297 बुजुर्ग किसान धनसिंह के नाम से है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेबसिटी के अधिकारी पहले सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई नाली तोड़ दिया। इससे खेत मे नहर का पानी जाना बंद हो गया। अब खेत तक जाने वाला रास्ता बंद करके अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं। जबकि इसके पहले जिलाधिकारी द्वारा किसी भी किसान के खेत का पानी की नाली न रोकने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सिटी के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले रास्ते पर पोल लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। इससे काम कर रहे मजदूर भाग गए। किसानों की मांग है कि सिटी के अधिकारी लिखित में समझौता करें कि उनके खेत मे जाने वाली तोड़ी गई नाली बनवाएं और रास्ते को बन्द न करें। आरोप है कि पांच दिन बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसान जगवीर का कहना है कि अगर वेब सिटी के अधिकारी मौके पर नही आए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में सुरेंद्र भाटी, शिवकुमार, चंदर सिंह, सुखी सिंह, विजय पाल, बालेश्वर प्रधान, योगेंद्र, विरेंद्र, रामवती देवी, रेशनी देवी, संतोष देवी, महकी देवी, दया देवी रामें, बालेश्वर, सोनू, राहुल शर्मा, दीपक  सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थीं।
विज्ञापन
 ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed