फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्नातक पहली मेरिट में खाली रह गई आधे से ज्यादा सीटें

स्नातक पहली मेरिट में खाली रह गई आधे से ज्यादा सीटें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
स्नातक पहली मेरिट में खाली रह गई आधे से ज्यादा सीटें
एमएमएच डिग्री कॉलेज में मेरिट देखते विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः महानगर के सबसे बड़े एमएमएच कॉलेज में बीए में 165, बीकॉम में 116, बीएससी बायो में 87 और बीएससी गणित में 86 दाखिले हुए, ओपन मेरिट का इंतजार
विज्ञापन
- वीएमएलजी में बीए में 160 व बीकॉम में 56 दाखिले हुए, एसडी में बीए में कुल 30 व बीकॉम में 26 प्रवेश हुए माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू की स्नातक पहली संशोधित मेरिट लिस्ट से दाखिला प्रक्रिया पर शुक्रवार को विराम लग गया। पहली हाई मेरिट होने के चलते महानगर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों की आधे से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। पहले चार दिनों के मुकाबले आखरी दिन कॉलेजों में अधिक दाखिले हुए। अब अधिकांश विद्यार्थियों को ओपन मेरिट लिस्ट आने का इंतजार है। महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बाकी दिनों के मुकाबले शुक्रवार को सबसे ज्यादा प्रवेश हुए। एमएमएच में शुक्रवार को बीए में 80 दाखिले मिलाकर कुल 165 प्रवेश हुए हैं। जबकि बीकॉम में 116, बीएससी बायो में 87 और बीएससी गणित में 86 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 30 और बीकॉम में कुल 26 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी डिग्री कॉलेज में बीए में कुल 160 और बीकॉम में 56 छात्राओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर में बीए में 86, बीकॉम में 96 बीएससी बायो में 60, और बीएससी गणित में 56 दाखिले हुए हैं। मान्यवर कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 40, बीकॉम में 14 बीएससी बायो में सात और बीएससी गणित में पांच दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए में सर्वाधिक 286 प्रवेश हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 101, बीकॉम में 16 और बीएससी गणित में 28 दाखिले हुए हैं। जनता डिग्री कॉलेज पतला में बीए में कुल 49 दाखिले हुए हैं। पहली मेरिट के आखिरी दिन देर शाम तक प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का कॉलेजों में तांता लगा रहा। विश्व विद्यालय की ओपन मेरिट रविवार या फिर सोमवार तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed