{"_id":"5f899e638ebc3e9bbc0661d7","slug":"ghaziabad1602854499","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग रिपब्लिक में कूड़े जलाने का विरोध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्रॉसिंग रिपब्लिक में कूड़े जलाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों ने सोसाइटी के सामने कूड़ा डालकर जलाने का विरोध किया है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करके कूड़ा जलवा रहा है। चेतावनी दी है कि कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।
क्रॉसिंग रिपब्लिक क्रोमा के अध्यक्ष तरुण चौहान ने बताया कि प्रतीक सोसाइटी के सामने नगर निगम द्वारा कूड़ा डलवाया जा रहा है। कूड़ा डालने के बाद उसने आग लगा दी जाती है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा है कूड़े से उठने वाले धुंआ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण भी फैल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निगम ने समस्या का समाधान नहीं कराया तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन