{"_id":"5f899e5d8ebc3eefb87df2ae","slug":"ghaziabad1602854493","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में सड़क पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
त्योहारी सीजन में सड़क पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त की
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश देती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित........
विज्ञापन
- महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना रोकने को एंटी रोमियो स्क्वॉयड भी हुआ सक्रिय
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कमर कसते हुए जिला पुलिस सड़क पर उतर आई है। इसी कड़ी में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को पैदल, लैपर्ड और पीसीआर से गश्त करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिले में संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। साथ ही माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।................
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस द्वारा थाने की माइक मोबाइल, पीआरवी, पीसीआर, चीता लैपर्ड और क्लस्टर मोबाइल आदि के साथ फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। पुलिस ऑपरेशन आवारा के तहत एक-एक दिन में 200 से 250 संदिग्धों को पकड़ कर कार्रवाई कर रही है। बाजारों में एंटी रोमियो स्व्ॉायड को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन