फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
दहेज प्रताड़ना के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा आरोपी पक्ष - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.........
विज्ञापन
- आरोपी पक्ष ने केस को झूठा बता प्रताडि़त करने का लगाया आरोप गाजियाबाद। दहेज प्रताडऩा के मामले को झूठा बताते हुए आरोपी पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि लड़की पक्ष की एक रिश्तेदार मोदीनगर थाने में दरोगा है, जिसके कहने पर पुलिस उन्हें प्रताडि़त कर रही है। एसएसपी दफ्तर पहुंचे आरोपियों ने मामले की जांच मोदीनगर व मुरादनगर थाने के अलावा किसी अन्य थाना पुलिस से कराने की मांग की।.................
मुरादनगर थानाक्षेत्र ग्राम जलालाबाद निवासी राहुल कुमार ऑर्डिनेंस फैक्टरी में गार्ड हैं। उनकी शादी दिसंबर वर्ष 2017 में धेदा निवासी आकांक्षा के साथ हुई। दोनों के एक डेढ़ साल की बेटी है। इसी साल 19 अगस्त को आकांक्षा ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें ससुराल पक्ष के 7 लोगों को नामजद किया गया। जिसमें से पांच लोगों की जमानत हो चुकी है जबकि दो आरोपियों की जमानत होनी बाकी है। शुक्रवार को पीडि़त राहुल परिवार और अन्य लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे प्रकरण को झूठा बताते हुए मामले की जांच मोदीनगर और मुरादनगर पुलिस को छोड़कर अन्य किसी थाना पुलिस से कराने की मांग की। पीडि़त का आरोप है कि आकांक्षा की एक रिशेतादर मोदीनगर थाने में सब इंस्पेक्टर है। जिसके चलते मामले की निष्पक्ष जांच होना मुश्किल है। आरोप लगाया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर में तोडफ़ोड़ भी की। आरोप लगाया कि मुरादनगर पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है, वह भी महिला दरोगा के कहने पर ही काम कर रही है। बताया गया कि पूरे प्रकरण से संबंधित उनके पास कई रिकॉर्डिंग है, जो उन्हें निर्दोष साबित करती हैं। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed