फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसएसपी दफ्तर के बाहर बच्चों संग सड़क पर बैठी महिला

एसएसपी दफ्तर के बाहर बच्चों संग सड़क पर बैठी महिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बुधवार सुबह आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर बच्चों संग धरने पर बैठ गई।जिससे मौके पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान पुलिस आफिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और पीडि़ता को अंदर लेकर आईं। जहां उसकी समस्या सुनी गईं। बताया गया कि आरोपी पति ने चार्जशीट दाखिल न होने तक गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ है, इस कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी पल्लवी भारती ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि उसने कुछ वर्ष पूर्व गुलावठी के बराल निवासी शकुन शर्मा से प्रेमविवाह किया था। महिला का कहना है कि पति और उसके ससुराल वालों ने कुछ दिन तक उसे ठीक रखा। इसके बाद वह दहेज मांगने लगे। महिला का शादी के बाद अपने मायके में आना जाना हो गया था। महिला का कहना है कि करीब एक साल पहले उसके पति ने उसकी हत्या की कोशिश की थी। जिसका उसने गुलावठी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला का कहना है कि वह रोजाना पुलिस आफिसों के चक्कर काटकर थक चुकी है, लेकिन उसके पति को अभी तक भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी से नाराज होकर महिला मंगलवार को बच्चों संग एसएसपी दफ्तर के बाहर सड़क पर बैठ गई थी। बाद में महिला सिपाहियों ने उसे समझाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। वहीं, एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि महिला के पति ने मुकदमे में चार्जशीट जाने तक गिरफ्तारी पर स्टे लिया हुआ है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। महिला को कई बार समझाया जा चुका, लेकिन स्टे की बात उसकी समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed