{"_id":"5f873d538ebc3e9bc36963ba","slug":"ghaziabad1602698579","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित टिप्पणी करने वाली सिपाही का तबादला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विवादित टिप्पणी करने वाली सिपाही का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद के एक थाने पर तैनात रही महिला कांस्टेबल का सुल्तानपुर तबादला हो गया है। महिला की शिकायत एक दारोगा ने पहले जिले के अधिकारियों से की थी और इसके बाद लखनऊ स्तर के अधिकारियों को सुबूत के साथ की। जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक स्थापना की तरफ से मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद महिला सिपाही का तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उक्त महिला सिपाही ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। इसके अलावा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद इस मामले की शिकायत दारोगा लोकेंद्र सिंह की तरफ से एसएसपी संतोष कुमार सिंह से की गई थी। महिला ने इस शिकायत से नाराज होकर दारोगा लोकेंद्र सिंह पर भी छेड़छाड़ आदि के आरोप लगाए थे। वहीं, एक अन्य इंस्पेक्टर पर भी उक्त सिपाही के द्वारा छेड़छड़ के आरोप लगाए थे। जिसकी जांच विशाखा समिति ने की थी। एसएसपी के आदेश पर महिला सिपाही की जांच एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। एसपी ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। महिला को लाइन हाजिर कर दिया गया था। बाद में दारोगा और इंस्पेक्टर ने महिला सिपाही की शिकायत लखनऊ स्तर के अधिकारियों से की थी। मंगलवार को महिला का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक स्थापना राहुल मिश्र के आदेश पर सुल्तानपुर जिले में किया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल को जल्द ही रीलिव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन