{"_id":"5f86dcb68ebc3ec5f125205c","slug":"ghaziabad1602673846","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब, नगर आयुक्त को लिखा पत्र ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दर्जनभर जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब, नगर आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जनभर जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब, नगर आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन
- शालीमार गार्डन इलाके में मुख्य सड़कों समेत कई अंदरूनी सड़कों की लाइटें है खराब
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। यूनाईटेड फोरम ऑफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन ने शालीमार गार्डन में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत नगर आयुक्त से की है। एसोसिएशन की तरफ से नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। करीब एक दर्जन जगहों की सूची भी नगर आयुक्त को भेजी गई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारी जय दीक्षित ने बताया कि शालीमार गार्डन में अधिकांश जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। उन्होंने बताया कि इलाके की मुख्य सड़क 80 फुटा रोड पर लगी करीब 50 लाइटें खराब है। वहीं विक्रम एंक्लेव में भी सूर्या पार्क इलाके में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। गौरी शंकर पार्क में लगी सेमी हाई मास्क लाइट नहीं जल रही। भगत सिंह एंक्लेव में भी प्लाट संख्या 133 से 144 तक सभी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। ए ब्लाक स्थित विजय पार्क आवासीय सोसायटी अंतर्गत कोनार्क स्कूल के पास लगा हाई मास्क लाइट समेत कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इनकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई के माध्यम से स्थानीय निवासियों द्वारा दर्ज कराई गई थी, लेकिन नगर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा उक्त शिकायत को बिना किसी निवारण के समस्या का निस्तारण करते हुए अपडेट कर दिया कि लाइटस ठीक हो गई। गलत निस्तारण की सूचना पथ प्रकाश के वरिष्ठ अधिकारी को कई बार फोन के माध्यम से तथा एसएमएस के माध्यम से की गई, परंतु लगभग कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उक्त लाइटों को ठीक नहीं कराई गई है। इसकी शिकायत बुधवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर की गई है। इसके साथ ही लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन