फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डीएम कालोनी से रास्ता नहीं मिलने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

डीएम कालोनी से रास्ता नहीं मिलने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यदुविहार कालोनी के बाद अब देवीपुरा द्वितीय के लोगों ने पूर्व की तरह डीएम कालोनी से रास्ता नहीं खुलवाने पर उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। लोगों ने डीएम कालोनी रोड पर जगह-जगह रास्ता नहीं तो वोट नहीं, नोटा हमारा अधिकार लिखे बैनर टांग दिए हैं। बता दें कि पूर्व में कुछ घटनाएं होने पर तत्कालीन डीएम रोशन जैकब ने डीएम कालोनी की चाहरदीवारी करा दी थी। मामले में उस समय सांसद के दीवार को तोडऩे पर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
करीब तीन साल पूर्व डीएम कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने कॉलोनी के उन रास्तों पर दीवार लगवा दी थी जो आसपास की कॉलोनी में जाते थे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। लोगों ने इसका विरोध किया। यहां तक कि भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह और तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं हथोड़ा लेकर दीवार को तोड़ दिया। इस मामले में डीएम के आदेश पर सांसद और जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इसके बाद से दीवार ज्यों की त्यों बनी हुई है। दूसरी कॉलोनी के लोग इसको लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। अब बिजली के खंभों पर फ्लैक्स लगे हैं। इन फ्लैक्स पर लिखा है कि रास्ता नहीं, वोट नहीं, नोटा हमारा अधिकार। फ्लैक्स पर लिखे इस स्लोगन के नीचे लिखा है प्रभावित मतदाता। बहरहाल बिजली के खंभों पर लगे फ्लैक्स कॉलोनी में चर्चा का विषय बने हुए हैं। नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दिखवाया जाएगा और इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed