{"_id":"5f85acb18ebc3e9bf228ca37","slug":"ghaziabad1602596017","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेत्री ने पार्टी की पूर्व पदाधिकारी पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रालोद नेत्री ने पार्टी की पूर्व पदाधिकारी पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डॉ. रेखा चौधरी ने दीपा त्यागी पर लगाया आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने पार्टी की पूर्व पदाधिकारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी पर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। रेखा चौधरी का आरोप है कि गत मार्च माह में रालोद से इस्तीफा देने वाली दीपा त्यागी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम कर रही हैं। साथ ही बदमाश किस्म के लोगों से उन्हें फोन पर दमकी दिलवा रही हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।................…..
क्रासिंग रिपब्लिक की यंत्रा पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाली डॉ. रेखा चौधरी रालोद नेत्री हैं। वह पूर्व में पार्टी की महिला विंग की मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका कहना है कि मोदीनगर निवासी दीपा त्यागी फेसबुक पर आपत्तिजनक पोसट डालकर उन्हें बदनाम कर रही है। दीपा त्यागी भी रालोद में पदाधिकारी थीं। गत मार्च माह में दीपा त्यागी ने सोशल मीडिया पर तमाम आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. रेखा चौधरा की आरोप है कि दीपा त्यागी ने एक अक्टूबर को फेसबुक पर उनका फोटो लगाकर अभद्र पोस्ट डालकर उन्हें अपमानित किया। उक्त आपत्तिजनक पोस्ट रालोद के सभी वॉट्सएप ग्रुप में पोस्ट की गई है। आरोप है कि दीपा त्यागी अपने साथ पिस्टल रखती है और 10-15 लड़के साथ लेकर चलती है। डॉ. रेखा चौधरी ने दीपा त्यागी से जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन