फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धीमी रही प्रवेश की रफ्तार, एमएमएच और एमएम कॉलेज में हुए सर्वाधिक दाखिले

धीमी रही प्रवेश की रफ्तार, एमएमएच और एमएम कॉलेज में हुए सर्वाधिक दाखिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
धीमी रही प्रवेश की रफ्तार, एमएमएच और एमएम कॉलेज में हुए सर्वाधिक दाखिले
एमएमएच डिग्री कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सीसीएसयू की स्नातक संशोधित पहली मेरिट लिस्ट से दाखिले की धीमी रही प्रक्रिया, हाई मेरिट का दिखा असर
विज्ञापन
- एमएमएच में पहले दिन 66, एमएम कॉलेज मोदीनगर में हुए 91 दाखिले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू की संशोधित पहली मेरिट लिस्ट से दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को महानगर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी। पहली हाई मेरिट का प्रवेश की संख्या पर साफ असर देखने को मिला। महानगर में सबसे ज्यादा दाखिले एमएमएच डिग्री कॉलेज और एमएम कॉलेज मोदीनगर में हुए। पहली मेरिट से दाखिले की 16 अक्टूबर आखिरी तिथि है। ऐसे में कॉलेज आने वाले तीन दिनों में प्रवेश की रफ्तार बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। कॉलेजों में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। फॉर्म जमा करने के बाद विद्यार्थी सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। बीए, बीकॉम, बीएससी में पहली हाई मेरिट जाने के चलते अधिकांश विद्यार्थियों के हाथ निराशा लगी है। ऐसे में विद्यार्थियों को पहली ओपन मेरिट आने का इंतजार है। महानगर के एमएमएच डिग्री कॉलेज में सोमवार को बीए में 19, बीकॉम में 22, बीएससी बायो में 17 और बीएससी मैथ में 10 दाखिले हुए। एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर में बीए में 20, बीकॉम में 38, बीएससी बायो में 16 और बीएससी मैथ में 17 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी कॉलेज में बीए में 28 और बीकॉम में 15 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज में पहले दिन बीए में चार और बीकॉम में चार दाखिले हुए। कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में पहले दिन बिग बीए में केवल 8 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए में सात, एलआर कॉलेज में बीए में दो व बीकॉम में एक दाखिला हुआ है। कॉलेजों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। एमएमएच डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में अधिक दाखिल होने की संभावना है। दाखिला प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------- कॉलेज में जाने का विद्यार्थियों में दिखा उत्साहः 1. स्नातक पहली मेरिट लिस्ट नाम आने से खुशी दोगुनी हो गई। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के साथ उसे जमा कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कोरोना काल के बीच कॉलेज में प्रवेश का नया अनुभव मिल रहा है। -- मयंक शर्मा, बीकॉम
----- 2. पहेली मेरिट लिस्ट में नाम आने की पूरी उम्मीद थी। कॉलेज की निर्धारित दाखिला प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा कर दिया है। कॉलेज में दाखिला लेने का अनुभव अच्छा लग रहा है। -- रश्मि बी कॉम ----- 3. कॉलेज में दाखिला लेने के लिए उत्साहित हूं। मेरिट में नाम आने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर लूंगी। कोरोना काल के दौरान दाखिला प्रक्रिया को लेकर मन में थोड़ा डर बना हुआ था। -- सोनम, बीएससी मैथ
----- 4. कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए दाखिला प्रक्रिया पूरी की। कोरोना के बीच प्रवेश लेने को लेकर मन में बैठा डर कॉलेज आकर खत्म हो गया। कॉलेज में पढ़ाई के आगे के अनुभव को लेकर रोमांचित हूं। -- मोनी पाल बीए ---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed