फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में किया तमंचे पर डिस्को, हवालात पहुंचा

दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में किया तमंचे पर डिस्को, हवालात पहुंचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में किया तमंचे पर डिस्को, हवालात पहुंचा
दोस्त की बर्थडे पार्टी में फायरिंग करने का आरोपी सिहानी गेट पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.......
विज्ञापन
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र के सेवानगर में 27 सितंबर की रात को जन्मदिन पार्टी में हुई थी घटना - नोएडा की मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करता है आरोपी, निशानदेही पर तमंटा बरामद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में तमंचे पर डिस्को करने वाले आरोपी अंकित मावी निवासी सेवानगर नंदग्राम को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जन्म दिन की पार्टी में रौब गांठने के लिए तमंचे से गोली चलाई और डांस कियाष। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।.............
नंदग्राम चौकी प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि गत 27 सितंबर की रात को सेवानगर के एक युवक द्वारा तमंचे से फायरिंग करने की सूचना मिली थी। घटना को तस्दीक किया तो पता चला कि सेवानगर निवासी एक युवक की जन्मदिन पार्टी में गोली चलाई गई थी। पूछताछ में पता चला कि जन्म दिन पार्टी में आए बर्थ-डे ब्वॉय के दोस्त अंकित मावी ने हर्ष फायरिंग की थी। रामकुमार कुंतल ने बताया कि ऑपरेशन निहत्था के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को नंदग्राम कट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी इन नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। तमंचा कहां से लाया गया, इसकी जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed