फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाथरस में सीबीआई के 15 अधिकारियों की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हाथरस में सीबीआई के 15 अधिकारियों की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई के 15 अधिकारियों की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - दोपहर 11 बजे सीबीआई पहुंची युवती के गांव  - पूछताछ के दौरान मृतक के मां का बढ़ गया था ब्लड प्रेशर  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। हाथरस में मृतक युवती के गांव में घटनास्थल खेत का निरीक्षण करने के लिए 15 अधिकारियों की सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंची। घटनास्थल पीड़िता के घर से पांच सौ मीटर दूर बताया गया है। सीबीआई टीम के साथ मृतकर का भाई भी मौके पर है। टीम छह गाड़ी में पहुंची है। इस टीम में 15 अधिकारी हैं। घटना स्थल पर पूरे दिन सीबीआई की टीम  सबूत एकत्रित करने में जुटी रही।  मंगलवार दोपहर 11 बजे पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान मृत युवती की मां को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद टीम बूलगढ़ी में अंत्येष्टि स्थल पहुंची। वहां पर टीम ने हाथरस पुलिस से पूछताछ की। इस दौरान चंदपा थाना की फोर्स भी साथ में थी। टीम के साथ सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब के सदस्य भी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान अचानक मृतका की मां की तबीयत खराब हो गई तो अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इलाज के बाद वापस भेज दिया गया। इसके बाद सीबीआई ने दोबारा पूछताछ की। मामले में जांच अधिकारी डीएसपी सीमा पाहूजा भी अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थीं।  सीबीआई की एक टीम हाथरस में डेरा डाले हैं। इस टीम में एक एएसपी समेत कुल पांच अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा दस सदस्यीय दल जांच के लिए और पहुंच गया। सोमवार को सीबीआई ने केस डायरी सीओ से ली थी।
विज्ञापन



विज्ञापन


इस केस डायरी में जिला अस्पताल की रेफर रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पीड़िता के परिजनों के बयान सहित अन्य दस्तावेज उनकी केस डायरी में बताए गए हैं। सीबीआई अब दस्तावेज की पड़ताल करेगी। इसके बाद ही पड़ताल शुरू होने की संभावना है। सीबीआई ने मृत युवती के पहले दिन के बयान, जिला अस्पताल के बयान के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज के बयान के वीडियो भी विवेचक से लिए हैं। मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान हुए बवाल, अंतिम संस्कार से संबंधित अन्य वीडियो को लेकर सीबीआई पड़ताल में जुटी है। 14 सितंबर को बूलगढ़ी में हुई घटना के मामले में पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला और एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। घटना के आरोपी संदीप ठाकुर को पुलिस ने 19 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद इस मुकदमे में पीड़िता के बयानों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। अभी सीबीआई ने सिर्फ एक संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, संभावना जताई जा रही है कि जांच के बाद पुलिस द्वारा बनाए आरोपियों के भी नाम जोड़ सकती है, क्योंकि सीबीआई द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की भी धारा जोड़ी गई है।  --------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed