फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूल की मनमानी के खिलाफ डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

स्कूल की मनमानी के खिलाफ डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की मनमानी के खिलाफ डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
- अभिभावकों ने कहा डीएफआरसी स्कूल से नहीं करा पा रहा नोटिस पर अमल - अभिभावकों की शिकायत के बावजूद स्कूल नहीं कर रहा कोई सुनवाई माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। स्कूल द्वारा मनमानी किए जाने और डीआईओएस द्वारा जारी नोटिस पर अमल न कराए जाने से नाराज अभिभावकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद के कार्यालय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि डीआईओएस द्वारा जारी नोटिस के बावजूद सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल फीस का दबाव लगातार अभिभावकों पर बना रहा है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि फीस जमा न होने की वजह से स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के सेमेस्टर एग्जाम के रिपोर्ट कार्ड तक नहीं दिखाए जा रहे।
डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचे जयपुरिया स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि फीस निर्धारण न होने की वजह से जिन बच्चे  की फीस जमा नहीं हो सकी है। स्कूल द्वारा उनका  रिपोर्ट कार्ड टर्म -1 का  स्कूल  ने रोक दिया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शुरू में फीस जमा न होने पर सीबीएसई में रजिस्ट्रेशन करने से भी स्कूल प्रबंधन द्वारा इंकार कर दिया था। इसके बाद डीआईओएस द्वारा जारी नोटिस पर स्कूल ने कुछ रजिस्ट्रेशन कराया है हालांकि स्कूल प्रबंधन अभी तक भी यह स्पष्ट नहीं कर रहा कि क्या सभी बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है या नहीं। अभिभावकों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से डीएफआरसी  द्वारा  कागज लेकर निर्णय नहीं  किया जा  रहा है। बिना निर्धारण फीस स्कूल  द्वारा नहीं लिया जा सकता है.  पर  फिर भी फीस के लिए दबाव बनाया जा  रहा है। अभिभावकों ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन स्कूल पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा और न ही नोटिस पर अमल करा पा रहा है।  ऐसे में अभिभावकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसी से नाराज होकर अभिभावकों ने डीआईओएस कार्यालय पर व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द से जल्द अभिभावकों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed