फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर की लाइट सही करते समय झुलसा इलेक्ट्रीशियन, गंभीर

घर की लाइट सही करते समय झुलसा इलेक्ट्रीशियन, गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में एक घर में काम करने गए दो इलैक्ट्रीशियन बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलस गए।गंभीर रुप से घायल हुए एक इलैक्ट्रीशियन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी कय्यूम पुत्र मुबीन व एजाज पुत्र दीन मोहम्मद इलैक्ट्रीशियन हैं। रविवार को दोनों देवीपुरा मोहल्ले में ही एक घर में काम करने के लिए गए थे। बताया गया कि इस दौरान बिजली के किसी तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कय्यूम को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, एजाज का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। हालांकि, इस बाबत अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed