फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश

दहेज की खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उत्पीडऩ किया। साथ ही बीते दिनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसर गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी जयकर्ण पुत्र डालचंद ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन आशा की शादी कुछ साल पहले बुलंदशहर के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आए दिन आरोपियों के द्वारा उसकी बहन आशा के साथ मारपीट की जाती थी। बीते दिनों ससुरालीजनों आशा के साथ जमकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। नगर पुलिस ने आरोपी राजीव गौतम पत्र राजकुमार, किरनवती पत्नी राजकुमार, राजकुमार समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed