फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई दहेज उत्पीडऩ की एफआईआर

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई दहेज उत्पीडऩ की एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेर कलां निवासी महिला ने अपने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर उत्पीडऩ करने व गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है।साथ ही पति पर बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन
नगर के गांव कसेर कलां निवासी महिला मुबीना फातिमा ने अनूपशहर न्यायालय में बीते दिनों प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया था कि करीब दस पूर्व उसका निकाह गांव निवासी फिरोज पुत्र स्व. फिदा हुसैन के साथ हुआ था। निकाह में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। इस संबंध में वर्ष २०१० में पीडि़ता ने अनूपशहर न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें बाद में आरोपियों ने माफी मांग कर फैसला कर लिया था। इसके बाद पीडि़ता ने दो पुत्रों को भी जन्म दिया था। आरोप है कि बीते कुछ दिन पूर्व आरोपी के पति ने दूसरा निकाह कर लिया और वह दूसरी पत्नी के साथ डिबाई में रहता है। साथ ही पीडि़ता से दहेज के रूप में बाइक व साढ़े चार लाख रुपये की नगदी मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुरालीजन उसका उत्पीडऩ कर रहे हैं। गत २८ जुलाई को भी आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद पीडि़ता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति, सास, जेठ, देवर व जेठ के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed