फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाथरस कांड की जांच करेंगी गाजियाबाद की अधिकारी

हाथरस कांड की जांच करेंगी गाजियाबाद की अधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
हाथरस कांड की जांच करेंगी गाजियाबाद की अधिकारी
विज्ञापन
सीबीआई ने चंदपा में दर्ज कराई रिपोर्ट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हाथरस में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में चंदपा थाने में सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की जांच अधिकारी गाजियाबाद अपराध निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सीमा पाहूजा करेंगी।  सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसरा रविवार को सीबीआई ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत हाथरस के चंदपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले मृतका के भाई की शिकायत पर थाने में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर को आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बाजरे के खेत में उसकी बहन का गला घोंटने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। 14 सितंबर को दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद रात में मृतका का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद न सिर्फ खूब हंगामा हुआ, बल्कि आए दिन जनप्रतिनिधियों के जमावड़े पर पुलिस ने खूब लाठियां भी भांजी। न्याय की मांग करते हुए तमाम महिला संगठन एवं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी निकाला था। सीबीआई के जानकारों का कहना है कि इन बिंदुओं को रखते हुए सीबीआई अपनी जांच आगे बढ़ाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 सितंबर को खेत में लड़की को किसने मारा? - लड़की ने पहले दिन वाले बयान में अपने साथ दुष्कर्म की बात क्यों नहीं की? - पीड़िता ने आखिरी बयान में दुष्कर्म की बात की लेकिन मेडिकल रिपोर्ट इसके विपरीत क्यों है? - 29 सितंबर को पीड़िता की मौत के बाद आनन-फानन में रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार क्यों कर दिया गया ? ------------ आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed