{"_id":"5f8312358ebc3e75017f6eec","slug":"ghaziabad1602425397","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के पदाधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आईएमए के पदाधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
फोटो लगा लें.....
विज्ञापन
आईएमए के पदाधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली
- कविनगर से आईएमए भवन तक निकाली गई रैली
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद।
कोविड काल में स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए आईएमए के पदाधिकारियों एवं उनके बच्चों ने साइकिल रैली निकाली। इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
रविवार की सुबह छह बजे कविनगर रामलीला ग्राउंड से नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से होते हुए 70 डाक्टरों की टीम ने साइकिल रैली आईएमए भवन राजनगर तक निकाली। आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. आशीष अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। कार्यक्रम में डाक्टरों के बच्चों ने भी भागीदारी की। आईएमए के मीडिया प्रभारी डा. नवनीत वर्मा ने बताया कि इसमें पूर्व पदाधिकारी भी काफी संख्या में मौजूद थे।
-----------
विज्ञापन