{"_id":"5f82f7ca8ebc3e9baa35b648","slug":"ghaziabad1602418634","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत बनेगा विकसित राष्ट्रः डा. इन्द्रेश कुमार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत बनेगा विकसित राष्ट्रः डा. इन्द्रेश कुमार
विज्ञापन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में लोगों ने लिया भाग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार जी ने रखे विचार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने देशभर के 22 राज्यों के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए डा. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है।
जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भू-भाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 प्रतिशत और जल 4 फीसदी है।
विज्ञापन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के 162 जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को जनसंख्या विषय ज्ञापन भेजा गया है, वह सराहनीय है। उसके बाद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कानून मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को 140 जिलों से सीधे पत्र भेजे जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी सोच के द्वारा उत्पन्न संकट का समाधान समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढता है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और किसी भी खतरे का सामना करने में भारत की सेना सक्षम है। अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, मोहित त्यागी, जितेंद्र शर्मा, अनुज त्यागी, नवनीत निम्मी, बिट्टू त्यागी, पंकज यादव, माही चौधरी, गीता कौशिक, आशीष रघुवंशी, रोहित शर्मा, गणेश शर्मा, शालिनी शर्मा, संगीता, प्रशांत खटीक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन